Thursday, August 14, 2025

महिला सुरक्षा मंच की पहल से रायपुररानी में बढ़ी सड़क सुरक्षा जागरूकता

रायपुररानी, देवेन्द्र सिंह: रायपुररानी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चालकों को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया। यह अभियान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्पणा भारद्वाज के निर्देश पर संचालित हुआ। इस अभियान में एडवोकेट स्नेह लता शर्मा और एडवोकेट सरल चहल की सक्रिय भागीदारी ने इसे और प्रभावी बना दिया।

इसके साथ ही महिला सुरक्षा मंच की अध्यक्षता में सरूपी देवी, रानी देवी, वाला देवी, मीना, सिन्दर सहित अन्य महिलाओं ने रिफ्लेक्टर लगाकर सड़क सुरक्षा के उपायों को बढ़ावा दिया और साथ ही इस अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया। जानकारी देते हुए एडवोकेट स्नेह लता शर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल रिफ्लेक्टर लगाने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। उन्होंने कहा कि इस अभियान से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक योगदान को भी बढ़ावा देने का एक सशक्त कदम है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org