मोहाली: पंजाब के अमलोह निवासी 38 वर्षीय बलजीत सिंह का सफल लीवर ट्रांसप्लांट मोहाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किया गया। बलजीत पिछले तीन साल से क्रॉनिक लीवर रोग से पीड़ित था। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ. कप्तान सिंह (एचपीबी सर्जरी व लीवर ट्रांसप्लांट), डॉ. मनमोहन सिंह बेदी (गैस्ट्रो-एचपीबी व लीवर ट्रांसप्लांट) और डॉ. पंकज चांदना (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) शामिल थे, ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
बलजीत को 2022 में पहली बार खून की उल्टी, कमजोरी और चक्कर आने के बाद लीवर की बीमारी का पता चला था। इलाज शुरू होने के बावजूद स्थानीय केंद्रों पर सीमित उपचार कराते रहे, जिससे हालत बिगड़ती गई। अप्रैल 2025 में जब हालत गंभीर हुई, तब बलजीत को मैक्स अस्पताल मोहाली लाया गया। वहां शुरुआत में दवाओं से इलाज किया गया, लेकिन बाद में लीवर की कार्यक्षमता और घटने पर ट्रांसप्लांट जरूरी हो गया। डॉक्टर कप्तान सिंह ने बताया कि पहले बलजीत की बहन ने लीवर देने की इच्छा जताई, लेकिन ब्लड ग्रुप मैच न होने से उसकी पत्नी ने डोनर बनकर 62-65% लीवर दिया। करीब 6-8 हफ्तों में डोनर का लीवर फिर से सामान्य आकार में बढ़ जाएगा।
ऑपरेशन के बाद मरीज और डोनर दोनों की हालत तेजी से सुधरी और छुट्टी के समय बलजीत पूरी तरह स्वस्थ था। इस कामयाब ट्रांसप्लांट से मैक्स अस्पताल मोहाली ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व त्रिसिटी के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे मरीजों को मेट्रो शहरों में नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि मैक्स मोहाली में ही उन्नत लीवर ट्रांसप्लांट सेवाएं उपलब्ध हैं।