Thursday, August 14, 2025

पंचकूला सेक्टर-14 में गर्भवती महिला पर डंडों से हमला, इलाके में हड़कंप

पंचकूला: सेक्टर-14 स्थित एक शोरूम के पीछे झुग्गी इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ लोगों ने एक गर्भवती महिला पर डंडों और हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर के अंदर थी।

घायल महिला के पति ने बताया कि उनके घर के बाहर कुछ युवक और महिलाएं आपस में झगड़ रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना किसी कारण उनकी गर्भवती पत्नी पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तीखा था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत पंचकूला के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी तेजी से मामले को सुलझा पाती है और दोषियों को सजा दिला पाती है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org