टी.एस. गुजराल, चंडीगढ़ दिनभर:
कालका: कालका रेलवे स्टेशन पर चल रहे फुट ओवर ब्रिज कार्य के चलते उत्तर रेलवे अम्बाला मंडल ने कालका-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को 14 और 15 जुलाई को दो दिन के लिए कालका–चंडीगढ़ के बीच स्थगित कर दिया है। रेल विभाग ने इसके लिए नोटीफिकेशन जारी कर सूचित किया है। रेल विभाग से मिली जानकारी अनुसार कालका के रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। यहाँ बता दें कि यह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 12 मीटर चौड़े पैदल गमन फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी इस पर कुछ स्पैन बनने बाकी हैं जिसके चलते कालका रेलवे स्टेशन कार्य की व्यस्तता के चलते सेफ्टी के लिए निर्णय लिया गया है। इस दौरान किसी भी तरह की रुकावट अथवा अनहोनी को कार्य के दौरान रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कालका-अम्बाला के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन को भी 14 और 15 जुलाई को स्थगित किया गया है। रेलगाड़ी को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से ही 14 जुलाई और 15 जुलाई को स्थगित रखा जाएगा।
क्या है रेल विभाग का शेड्यूल:
शेड्यूल अनुसार 14 जुलाई को गाड़ी संख्या 12011 दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस, 12012 कालका-न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस, 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को चंडीगढ़ तक, जबकि 15 जुलाई को गाड़ी संख्या 14331 दिल्ली-कालका और 14332 कालका-दिल्ली को अम्बाला में ही स्थगित रखा जाएगा। कालका से चलने वाली दोनों शताब्दी एक्सप्रेस को 14 व 15 जुलाई तक कालका की बजाय चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलाने का शेड्यूल तैयार किया गया है। रेल विभाग ने अपने रेल यात्रियों को सलाह दी है कि वे नए शेड्यूल अनुसार अपनी यात्रा को सुनिश्चित कर लें।