Thursday, August 14, 2025

पार्षद दर्शना रानी के नेतृत्व में मनीमाजरा वार्ड नं. 5 में लगाए जाएंगे 510 पौधे — नगर निगम ने वन महोत्सव के तहत शहरभर में चलाया पौधारोपण अभियान

हिमांशु शर्मा, चंडीगढ़ दिनभर: नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा आज शनिवार को पूरे शहर में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी वार्डों में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मनीमाजरा के वार्ड नंबर 5 में यह अभियान पार्षद दर्शना रानी के नेतृत्व में नगला मोहल्ला स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में संपन्न हुआ। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के कुल 510 पौधे लगाए जा रहे हैं, जिनमें छायादार, फलदार और औषधीय पौधे शामिल हैं।
इस अवसर पर नगर निगम हॉर्टिकल्चर विंग के एसडीओ रोहित गर्ग तथा कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, प्रदेश सचिव सुरिंदर बब्बर मस्तु, अनिल अरोड़ा, भारत भूषण गोयल, शाम सिंह, बुआ सिंह, क्रांति शुक्ला, अभिजीत सैनी, गंगा बिशन गुप्ता, गुलशन संजू, जसपाल सिंह, कर्म सिंह, फतेह सिंह, और गोल्डी सरोय मौके पर मौजूद रहे।
पार्षद दर्शना रानी ने कहा, “हरियाली सिर्फ पर्यावरण की शुद्धता का प्रतीक नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भविष्य देने की दिशा में हमारा कर्तव्य है। मनीमाजरा को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना मेरा संकल्प है और इस अभियान में जनता की भागीदारी सबसे अहम है।” जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो ने कहा, “वन महोत्सव जैसे अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि इन पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। ऐसे प्रयास हर वार्ड में नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि शहर को सच में ग्रीन सिटी बनाया जा सके।” क्षेत्र में पौधारोपण को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया और स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org