Thursday, August 14, 2025

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-22 में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-22 के निवासियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए, मनीष तिवारी ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। जिस बारे में उन्होंने गत आयोजित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं से संबंधित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, वह शहर के विकास के लिए अपने संसदीय कोटे से अनुदान भी जारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों मेयर चुनने की प्रक्रिया में हुए ऐतिहासिक बदलावों का भी जिक्र किया, जिसका इस्तेमाल कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया गया।
इससे पहले सांसद तिवारी ने बैठक के आयोजन के लिए पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव अमन स्लैच का आभार भी जताया। इससे चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं पर एच.एस लक्की ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा विकास कांग्रेस पार्टी की सरकारों के दौरान हुआ है। उन्होंने सांसद तिवारी द्वारा चंडीगढ़ के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का जिक्र किया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर बलराज कुमार, चंडीगढ़ कांग्रेस कोषाध्यक्ष विक्रम चोपड़ा, मनिंदर पाल सिद्धू भी मौजूद थे।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org