हिमांशु शर्मा, चंडीगढ़ दिनभर: मनीमाजरा के सेक्टर-13 स्थित शिवालिक गार्डन के पास अवैध रूप से बने दुकानों और मकानों के बाहर के निर्माण को हटाने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन की टीम पहुंची। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन का कहना है कि ये निर्माण बिना अनुमति के किए गए थे और लंबे समय से नोटिस दिए जाने के बावजूद इन्हें नहीं हटाया गया।
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अचानक उजाड़ने की कोशिश की जा रही है, जबकि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए या फिर कार्रवाई रोक दी जाए। मौके पर तैनात पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित किया और किसी बड़ी झड़प से पहले स्थिति को शांत कराया। फिलहाल प्रशासन ने कुछ निर्माण को हटाया है,फिलहाल तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी हैं|
गरीबों के आशियाने पर चला प्रशासन का पीला पंजा:

कांग्रेस नेता सुरजीत ढिल्लों का कहना है हम स्थानीय नागरिकों के साथ है। प्रशासन द्वारा बिना नोटिस दिए गए घरों को तोडा गया यह बिल्कुल ही गलत है।

पार्षद सुमन शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई को रोकने की कोशिश की गई। चंडीगढ़ प्रशासन शहर की जनता के साथ बिल्कुल गलत व्यवहार कर रहा है मैं इसके बिलकुल खिलाफ हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष H.S लक्की भी मौके पर पहुंचे लकी द्वारा कहा गया कांग्रेस के टाइम में कभी भी ऐसा नहीं किया जाता था यह सारी बीजेपी की तानाशाही है। और मैं इसका विरोध करूंगा 70 साल से लोग इन घरों में बैठे हैं।

पार्षद दर्शन देवी ने भी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया उनका कहना है यह मकान पिछले 70 साल से यहां बने हुए हैं और प्रशासन द्वारा गलत तरीके से यह मकान तोड़े जा रहे हैं।