Thursday, August 14, 2025

शाहीमाजरा डाई बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 9 महीने की बच्ची की मौत 

सागर पाहवा, चंडीगढ़ दिनभर: मोहाली के फेज-5 स्थित एक लोहे की डाई बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक 9 महीने की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री मालिक वरिंदर कुमार और एक महिला कर्मचारी बबीता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अस्थाई केबिन में रखे बैड के पास बच्ची का शव जलकर पड़ा मिला। आग की सूचना मिलते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल की, जिसके बाद फेज-1 और सेक्टर-78 फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री एक किराए की जगह पर चलाई जा रही थी, जिसमें अस्थाई रूप से एक केबिन और पेंट्री बनाई गई थी। फैक्ट्री में हर तरफ बिजली की तारे लटकी हुई थीं और फायर टीम के मुताबिक यही लापरवाही आग का कारण बनी। बताया जा रहा है कि फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया (शाहीमाजरा) के प्लॉट नंबर डी-39 में डाई बनाने वाली फैक्ट्री है। फैक्ट्री मालिक वरिंदर कुमार ने यहां किराये पर जगह ले रखी है। इस डाई बनाने वाली फैक्ट्री में छह से सात कर्मचारी काम करते हैं। सोमवार को करीब साढ़े 9 बजे बबीता किचन में छोटे सिलेंडर पर चाय बना रही थी। उसी मासुम बच्ची बेड पर सोई हुई थी। अचानक स्पार्किंग के बाद आग लगी और उसने तुरंत वहां पड़े सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद बच्ची बेड से नीचे गिर गई और उसकी तड़प-तड़प कर वहीं मौत हो गई। जबकि बबीता और फैक्ट्री मालिक वरिंदर कुमार बूरी तरह झुलस गए। डॉक्टरों के बताने अनुसार दोनों का 25 से 35 फीसदी हिस्सा जल चुका है। उन्हें सिविल अस्पताल से जीएमसीएच-32 रैफर कर दिया गया है जहां वह जेरे ईलाज है।
फायर आफिसर सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें पौने दस बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे में दो घायल हुए है जोकि अस्पताल में जेरे ईलाज है। अगर आरजी तौर पर बनाए गए कैबिन में एक कोने में एक बच्ची का शव मिला है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में कीलें लगाकर बिजली की तारों को लटकाया हुआ था और फैक्ट्री में डाई बनाने के काम के लिए वेल्डिंग मशीनों का इस्तेमाल हो रहा था।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org