Thursday, August 14, 2025

फैडरेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एंड वर्करज चंडीगढ़ द्वारा 9 जुलाई की हड़ताल की तैयारी जोरों पर

चंडीगढ़: फैडरेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एंड वर्करज चंडीगढ़ द्वारा 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज सेक्टर 40 और 43 के बिजली विभाग कार्यालयों तथा सेक्टर 16 के नगर निगम बागवानी बूथ में गेट मीटिंग्स आयोजित की गईं। इन मीटिंगों में कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों, जैसे चार लेबर कोड, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों को नियमित करने, और डीए की बकाया किश्तों के भुगतान सहित अनेक मांगों को लेकर की जा रही है।

गेट मीटिंगों और रैलियों को फैडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, पावरमैन यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह, उप प्रधान सुखविंदर सिंह, हरकेश चंद, एम. सुब्रहमण्यम, बुधराम, हरदीप सिंह, पान सिंह, कश्मीर सिंह, विनय प्रसाद, सुरजीत सिंह और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सिर्फ कर्मचारियों के हक की लड़ाई नहीं, बल्कि केंद्र की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक होगी। उन्होंने 4 जुलाई को सीपीडीएल हैडक्वार्टर सेक्टर 34 के बाहर धरना देने का भी आह्वान किया, ताकि प्राइवेट कंपनी की तानाशाही के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा सके।

- Advertisement -

फैडरेशन ने नगर निगम इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों का मई महीने का वेतन अब तक न मिलने पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 जून तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो 1 जुलाई को निगम कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मुद्दे पर फैडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा और संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता से मिलकर तुरंत वेतन जारी करने की मांग की। फैडरेशन का यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और सरकारी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का संकेत है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org