Thursday, August 14, 2025

कमलजीत सिंह पंछी को निर्वासित तिब्बती संसद के दौरे पर किया गया सम्मानित

चंडीगढ़: चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर 17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी को मैकलियोडगंज, धर्मशाला (जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) स्थित निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा करने का सम्मान मिला। इस अवसर पर उन्होंने संसद के अध्यक्ष खेंपो सोनम तेनफेल और संसद सदस्य त्सेरिंग यांगचेन से स्पीकर कार्यालय में भेंट की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तिब्बती समुदाय से जुड़ी विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

खेंपो सोनम तेनफेल और त्सेरिंग यांगचेन ने बैठक के उपरांत कमलजीत सिंह पंछी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा चंडीगढ़ में तिब्बती समुदाय के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने इस सम्मान समारोह की सराहना की।

- Advertisement -

कमलजीत सिंह पंछी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए निर्वासित तिब्बती संसद का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी तिब्बती समुदाय की सेवा और सहयोग के लिए समर्पित रहेंगे। एसोसिएशन के महासचिव अमित जैन ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे चंडीगढ़ के व्यापारिक समाज के लिए गर्व की बात बताया।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org