Thursday, August 14, 2025

पंचकूला पुलिस का जागरूकता अभियान

पंचकूला पुलिस विभाग ने 17 विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती हरियाणा पुलिस अधिनियम-2007 की धारा 21 के तहत एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। यह पद केवल भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) से सेवानिवृत्त कर्मचारी, हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल (HSISF/HAP) से बर्खास्त सिपाही तथा वर्ष 2004 में चयनित हरियाणा सशस्त्र पुलिस के 819 सिपाहियों के लिए आरक्षित हैं।

भर्ती प्रक्रिया 07 जुलाई 2025 को प्रातः 9 बजे जिला पुलिस लाइन, मोगीनन्द, पंचकूला में आयोजित होगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्र, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता व अनुभव प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों। उम्मीदवार की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें अनुशासनहीनता या चिकित्सकीय आधार पर सेवा से पृथक नहीं किया गया हो। चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर होगा और कोई लिखित परीक्षा या शारीरिक परीक्षा नहीं ली जाएगी।

- Advertisement -

चयनित एसपीओ को 20,000 मासिक मानदेय मिलेगा। इसके अतिरिक्त वर्दी और जूते के लिए 3,000 एकमुश्त राशि दी जाएगी। सरकारी ड्यूटी पर जाने पर 150 प्रतिदिन यात्रा भत्ता मिलेगा। आकस्मिक अवकाश, ड्यूटी के दौरान मृत्यु, स्थायी विकलांगता अथवा गंभीर चोट पर अनुग्रह राशि दी जाएगी। चयनित कर्मियों को 15 दिन का कैप्सूल प्रशिक्षण करना अनिवार्य होगा।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org