Thursday, August 14, 2025

ना मंत्री ना नेता जेल से निकलने के बाद पूरे शहर में हुड़दंगी रैली, चंडीगढ़ पुलिस पर सवाल!

हिमांशु शर्मा, चंडीगढ़ दिनभर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चंडीगढ़ पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं चंडीगढ़ की सड़कों पर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो शख्स रैली का नेतृत्व कर रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि बुड़ैल जेल से हाल ही में रिहा हुआ है। शख्स का नाम परमात्मा उर्फ बतिष्टा है।

बताया जा रहा है कि बतिष्टा की जेल से रिहाई के बाद उसके समर्थकों ने एक बड़ी बाइक रैली निकाली, जो चंडीगढ़ के कई सेक्टरों से गुजरती इस दौरान जमकर हुड़दंग, ट्रैफिक नियमों की दाजिया उड़ी और सोशल मीडिया पर हरियाणवी पिस्टल गाने के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुछ बाइक पर तीन सवार, कुछ पर दो सवार, किसी के पास भी हेलमेट नहीं चलती कार की खिड़कियों से युवक झूमते हुए बाहर निकले हुए सरेआम दिखाई दे रहे हैं खुद बतिष्टा भी गाड़ी की खिड़की से बाहर निकल कर डांस करता दिख रहा है।

- Advertisement -

हरियाणवी गाना “रोमांटिक सा मिलया मैनू यार, बंदूक टांगे डांट में” बजाया गया है:

अब सबसे बड़ा सवाल चंडीगढ़ के हर लाइट प्वाइंट पर चालान काटने वाली पुलिस आखिर उस समय कहां थी, जब इतनी बड़ी रैली बेखौफ होकर निकल रही थी?क्या पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी तक नहीं मिली? रविवार देर शाम का यह वीडियो अब वायरल हो चुका है लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने चंडीगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद क्या पुलिस जागेगी।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org