मंजीत सहदेव, चंडीगढ़ दिनभर: चंडीगढ़ के पूर्व सांसद, एडिशनल सॉलिसिटर जरनल एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन का रविवार को 73वा जन्मदिन था । इस अवसर पर चंडीगढ़ निवासियों ने भारी तादाद में सत्य पाल जैन को 73वें जन्मदिवस पर बधाई दी।
चंडीगढ़ 15 जून, 2025 हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, पूर्व महापौर देवेश मौदगिल, पंजाब विश्वविद्यालय की उपकुलपति रेणु विज सहित सैंकड़ों महानुभावों ने आज चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई एवं शुभकामानायें दी तथा उनकी दीर्धआयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शॉल पहनाकर तथा फूलों के गुलदस्तें भेंट करके जैन को सम्मानित किया।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया ने अपने राजस्थान के दौरे पर जाने से पहले जैन को बधाई दी। हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद सतनाम सिंह संधू, सांसद हर्ष महाजन सहित काफी महानुभावों ने जैन को बधाई दी। सत्य पाल जैन ने आज अपना 73वां जन्मदिवस बड़ी सादगी के साथ अपने घर पर ही मनाया। सैकड़ों की तादाद में शहर के विभिन्न भागों से आये लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई और लोगों का मुंह मीठा भी करवाया गया। जैन ने प्रातः अपने घर में अपने पूरे परिवार सहित पूजा अर्चना की तथा पूजा अर्चना के बाद ही जन्मदिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की। लोगों के भारी जनसमूह को देखकर श्री जैन कई बार भावुक भी हुये। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और स्नेह ही उनकी असली पूंजी है।
यह उल्लेखनीय है कि जैन जाने माने संविधान विषेषज्ञ है तथा भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। वे दो बार चण्डीगढ़ से लोकसभा के सदस्य चुने गये तथा पिछले 48 वर्षो से लगातार पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य हैं। पिछले 10 वर्षों से वह चण्डीगढ़ में भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत है ।