मोहाली, (राहुल मेहता)- पंजाब पुलिस द्वारा जहां एक तरफ नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ मोहाली पुलिस नशा तस्करों के साथ साथ लूट और चोरों पर भी नात बनाए बैठी है। मोहाली एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस, एसपी मनप्रीत सिंह और डीएसपी खरड़ 1 करण सिंह संधू के दिशा निर्देशों अनुसार बलौंगी पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की। ऐसा ही एक मामला बलौंगी क्षेत्र के सामने आया है पुलिस द्वारा चोरों के गिरोह को काबू किया गया और उनसे समान बरामद किया गया।
इस कार्यवाही को डीएसपी करण सिंह संधू की अगुवाई में बलौंगी थाना प्रभारी अमनदीप कंबोज द्वारा दिया गया। इस दौरान डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू ने बताया कि गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी समान बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र नाथ सिंह गांव बाड़माजरा, मोहाली, विकास कुमार पुत्र सीटू गांव बाड़माजरा, मोहाली, अक्षय कुमार पुत्र राजिंदर कुमार गांव बाड़माजरा, मोहाली और अन्य कर्ण कुमार पुत्र महेश कुमार गांव बाड़माजरा कॉलोनी मोहाली के रूप में हुई।
बलौंगी थाना प्रभारी अमनदीप कंबोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर न.128 की धारा 303(2), 304(2), 3(5) के तहत थाना बलौंगी में दर्ज की गई। पकड़े गए आरोपियों से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए और इसके साथ ही 2 तेजधार हथियार (चाकू) भी बरामद किए गए। इस दौरान डीएसपी खरड़ 1 करण सिंह संधू और बलौंगी पुलिस थाना प्रभारी अमनदीप कंबोज ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर समान बरामद कर लिया गया है।