Friday, August 15, 2025

सेक्टर 15 में निहंगों का हंगामा, बिना पर्ची लगी रेहड़ी हटाई तो MC कर्मियों पर बरसाई लाठियां

चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में स्थित पटेल मार्केट में नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम पर निहंगों ने तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें निगम की टीम और आम लोग भी घायल हो गए। मामले में पुलिस स्टेशन 11 ने निगम की इन्फोर्समेंट की सब इंस्पेक्टर मनीषा गिल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह, शत्रुघ्न सिंह और सतिंदर सिंह के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर 11 की पुलिस के मुताबिक 3 जून 2025 को नगर निगम इन्फोर्समेंट की सब इंस्पेक्टर मनीषा गिल टीम के साथ सेक्टर 15 पटेल मार्केट में अवैध लगाए गए वेंडर्स को हटाने के लिए गई थी। उस दौरान निहंगों द्वारा भी एक स्टॉल लगाया गया था। उसे हटाने के लिए निगम टीम ने कहा था। उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद निगम की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई थी, तो दोनों में समझौता हो गया था।

- Advertisement -

 

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org