Thursday, August 14, 2025

अंबाला में दो युवकों को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड दी

अंबाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को अलग-अलग जगहों से अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पहली गिरफ्तारी अंबाला छावनी के थाना पड़ाव क्षेत्र से सत्यम नामक युवक की हुई, जिसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। दूसरी गिरफ्तारी रामकिशन कॉलोनी के कब्रिस्तान के पास हुई, जहां पुलिस ने अभिषेक उर्फ तोई को हथियार सहित पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी कि ये हथियार उन्हें कहां से मिले और उनकी किसी आपराधिक गतिविधि से कोई जुड़ाव तो नहीं है। साथ ही, उनकी क्राइम हिस्ट्री की भी जांच की जाएगी।

- Advertisement -

सीआईए-1 टीम के निरीक्षक हरजिन्दर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस अब आरोपियों से हथियार सप्लाई की जानकारी लेने के साथ-साथ उनकी पिछली गतिविधियों की भी जांच करेगी।पुलिस की यह कार्रवाई अंबाला में अवैध हथियारों के खिलाफ एक सख्त संदेश है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org