Thursday, August 14, 2025

शिमला के संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज पर विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला के संजौली में विवादित मस्जिद में आज जुमे की नमाज के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ता मस्जिद में नमाज अदा करने पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते दिखे। समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन हिंदू संगठनों को हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति नहीं देता, लेकिन अवैध मस्जिद में नमाज करने की अनुमति क्यों दी जाती है, यह समझ से परे है।

- Advertisement -

दोपहर करीब एक बजे जब समुदाय विशेष के लोग मस्जिद पहुंचे तो संघर्ष समिति के सदस्य पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने नमाज पर विरोध जताया और कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मदन ठाकुर ने बताया कि नगर निगम ने संजौली मस्जिद को अवैध घोषित किया है, लेकिन अब तक बिजली-पानी की आपूर्ति नहीं काटी गई, जो प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। मदन ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि हिंदू संगठनों को हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती, जबकि समुदाय विशेष के लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ नमाज अदा करने की छूट मिल रही है। उन्होंने इसे प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया।

वहीं, नगर निगम ने 3 मई को मस्जिद को अवैध घोषित कर इसे तोड़ने के आदेश भी जारी किए हैं। कोर्ट के आदेशों के बावजूद मस्जिद में गतिविधियां जारी हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने शाम 4 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति बनाने का निर्णय लिया है। यह मामला प्रशासन की निष्क्रियता और समुदाय के बीच बढ़ती दूरी को लेकर चिंताजनक संकेत है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द न्यायसंगत कदम उठाकर स्थिति को नियंत्रण में लाए।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org