Thursday, August 14, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि के तुरंत बाद मिठाई बांटने पर भाजपा के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ : आज चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस शर्मनाक और अमानवीय कृत्य के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें पार्टी नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कुछ ही समय बाद मिठाई बांटकर जश्न मनाया। यह घटना पूरे देश की भावनाओं के खिलाफ है और शहीदों के बलिदान का घोर अपमान है।

- Advertisement -

प्रदर्शन का आयोजन सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में किया गया, जहां प्रदेश उप अध्यक्ष रॉबी प्रदेश महासचिव हरसिमरन सिम्मी जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, रवि राणा, विकास खाना वार्ड अध्यक्ष रोहित, रोहन, रवि, विक्रमजीत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने “शहीदों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “भाजपा की असंवेदनशीलता बंद करो”, जैसे नारे लगाए और भाजपा के इस कृत्य की कड़ी आलोचना की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना ने किया, जिन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा:

“जिस देश में लोग अपने जवानों की शहादत पर रोते हैं, वहां सत्ता में बैठी पार्टी मिठाई बांट रही है। यह न केवल राजनीतिक असंवेदनशीलता है, बल्कि देश की रक्षा करने वाले वीर सपूतों के बलिदान का खुला मज़ाक है।”

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब भाजपा ने इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया हो। वे हमेशा भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल तब दी जा सकती है जब उनके बलिदान का सम्मान किया जाए — न कि श्रद्धांजलि देकर जश्न मनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के पुतले भी जलाए और राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से मांग की कि वे इस मुद्दे का संज्ञान लें और दोषी नेताओं से सार्वजनिक माफ़ी मंगवाएं।

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा इस अमानवीय और शर्मनाक कृत्य के लिए माफी नहीं मांगती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे ऐसे असंवेदनशील राजनीतिक व्यवहार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करें।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org