Thursday, August 14, 2025

काली माता मंदिर प्राँगण में कालका पिंजौर महिला मंडल की ओर सेभजन कीर्तन का आयोजन किया गया

टी एस गुजराल, चंडीगढ़ दिनभर

कालका: पिंजौर-कालका महिला मंडल की ओर से काली माता मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कालका नगर परिषद के प्रधान कृष्ण कुमार लाम्बा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

- Advertisement -

भजन-कीर्तन के दौरान वीना अग्निहोत्री के भजन “माँ काली के सिर सोने का छत्र बिराजे” पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे माहौल में भक्ति की लहर दौड़ गई। कालका महिला मंडल अध्यक्ष निश्चिन्त शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिंजौर महिला मंडल की सहभागिता से आयोजित किया गया, जिसमें कालका और पिंजौर की सभी महिला मंडलियां एक मंच पर आकर भजन-गायन में शामिल हुईं।

नगर परिषद चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में उपस्थित कालका नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण कुमार लाम्बा ने बताया कि यह आयोजन भाजपा कालका-पिंजौर की विभिन्न मंडलियों द्वारा किया गया था। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला आयोजन

भजन-कीर्तन का यह भव्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री किशोरी शर्मा, पार्षद नेहा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org