चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिला के उपाध्यक्ष राज कुमार राणा को मलोया का लंबरदार नियुक्त किया गया है। इस सम्मानजनक पद की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर है।
राज कुमार राणा को यह दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा।”
इस उपलब्धि पर भाजपा चंडीगढ़ इकाई के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने नए दायित्व को कुशलतापूर्वक निभाएं और समाज के हित में निरंतर योगदान दें।