Thursday, August 14, 2025

कांग्रेस नेता फतेह सिंह बने मनीमाजरा के लंबरदार, नेताओं ने दी शुभकामनाएँ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी फतेह सिंह को आज मनीमाजरा क्षेत्र का लंबरदार नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया।
लंबरदार बनने के बाद फतेह सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की से मिले। उन्होंने उनका मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा भी मौजूद थे। नेताओं ने फतेह सिंह को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर राजनीतिक सचिव नरेंद्र सिंह नंदी, प्रदेश सचिव के.आर. महाजन, प्रदेश सचिव अशोक कुमार, वरिष्ठ नेता शाम सिंह, बुआ सिंह एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने फतेह सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।फतेह सिंह ने अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org