Thursday, August 14, 2025

सेक्टर 26 में वीआईपी अतिक्रमण: महंगे गमलों और एंट्री गेट से कब्जाई सड़कें

हिमांशु शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में वीआईपी क्लबों द्वारा अवैध अतिक्रमण का मामला तूल
पकड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारी इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में नाकाम
साबित हो रहे हैं।

- Advertisement -

क्लब्स द्वारा पार्किंग एरिया में अवैध रूप से कब्जा किया गया है। खासतौर पर
क्लबों के बेक साइड पर महंगे गमले और एंट्री गेट रातोंरात सड़क पर लगा दिए
जाते हैं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आम जनता को परेशानी
का सामना करना पड़ता है।

क्या अधिकारियों की मिलीभगत है?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों को इस अवैध कब्जे की पूरी
जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सवाल उठ रहे
हैं कि क्या यह अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है या फिर जानबूझकर इस मुद्दे
को नजरअंदाज किया जा रहा है?

सड़क पर कब्जे से बढ़ रही परेशानी

अतिक्रमण के कारण पार्किंग और मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। यह
स्थिति न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा
पैदा कर रही है।

स्थानीय प्रशासन की चुप्पी

इस मामले पर नगर निगम के अधिकारियों की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने इस अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

क्या चंडीगढ़ प्रशासन इस अतिक्रमण को रोकने के लिए कोई सख्त कदम उठाएगा, या यह
मामला यूं ही दबा दिया जाएगा?

एचसीएस अधिकारी ईशा कंबोज का कहना है अगर क्लबो द्वारा अतिक्रमण किया गया है।
तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org