Thursday, August 14, 2025

मेयर ने जारी किया नगर निगम का कैलेंडर-2025

चंडीगढ़:

चंडीगढ़ के महापौर कुलदीप कुमार ने आज नगर निगम चंडीगढ़ का
वर्ष 2025 का वॉल कैलेंडर सेक्टर 17 स्थित नगर निगम भवन में जारी किया। इस
अवसर पर आयुक्त अमित कुमार, आईएएस भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

महापौर ने बताया कि कैलेंडर का लेआउट डिज़ाइन “स्वच्छता” थीम पर आधारित है और
इसे “आरआरआर” सिद्धांत को समर्पित किया गया है। कैलेंडर में नगर निगम के
विभिन्न स्वच्छता और पुनः उपयोग से संबंधित परियोजनाओं को दर्शाया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गुरप्रीत सिंह गब्बी, जी.एस. सोढ़ी, संयुक्त
आयुक्त ईशा कांबोज और शशि वसुंधरा सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी
उपस्थित रहे।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org