Thursday, August 14, 2025

चंडीगढ़ में सलाहकार का पद मुख्य सचिव के नाम से बदलने पर पीएचडीसीसीआई ने किया स्वागत

चंडीगढ़
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चंडीगढ़ चैप्टर ने केंद्र सरकार द्वारा
यूटी चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार पद को मुख्य सचिव के रूप में बदलने पर
स्वागत किया है। यह बदलाव प्रशासन की पारदर्शिता में सुधार, निर्णय लेने की
प्रक्रिया को अच्छे और सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने के प्रति समर्पण को
दर्शाता है।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधु सूदन विज ने कहा कि मुख्य सचिव का
पद भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापक रूप से पहचाना जाता है
और यह शासन में सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका को
रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रशासन में सुधार की दिशा में एक
महत्वपूर्ण पहल है।

- Advertisement -

चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने इस बदलाव की सराहना करते हुए
कहा कि यह नाम परिवर्तन केवल नामकरण में बदलाव नहीं है, बल्कि यह चंडीगढ़ के
प्रशासनिक ढांचे को देश भर में सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ जोडऩे का कदम है।
इससे केंद्र शासित प्रदेश के शासन मानकों में सुधार होगा और जनता का प्रशासन
में विश्वास मजबूत होगा।

पीएचडीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक खन्ना ने इस कदम की सराहना की और कहा
कि यह बदलाव शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की
प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई प्लेटफार्मों पर यह
सुझाव दिया था कि चंडीगढ़ में सलाहकार पद का नाम बदलकर मुख्य सचिव किया जाए,
जो समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org