चंडीगढ़
चंडीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम), सेक्टर-42 और जय
मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन (जेएमजेएस फाउंडेशन) के संयुक्त तत्वावधान में
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु “हमारा पर्यावरण,
हमारा भविष्य” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जनवरी को
दोपहर 2 बजे सीआईएचएम के सभागार में आयोजित होगा।
सीआईएचएम के प्राचार्य श्री विशाल कालिया ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत माता
के महान सपूत स्वामी विवेकानंद को समर्पित होगा और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के
उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां
पूरी कर ली गई हैं।
जेएमजेएस फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि फाउंडेशन हर
साल स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता
है। इस वर्ष का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में 100%
जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान ट्राइसिटी के चयनित पर्यावरण कार्यकर्ताओं को उनके विशेष
योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
फाउंडेशन के पर्यावरण कार्य सह प्रमुख दीपक शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।