चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़ :
पंजाब यूनिवर्सिटी के सामाजिक कार्य केंद्र ने “सामाजिक उद्यमिता और परोपकार”
पर एक खास व्याख्यान आयोजित किया। इसे रहीम मोटर्स और रहीम ग्रीन्स के सीईओ
अब्दुल हमीद भट ने संबोधित किया। उन्हें “कश्मीर के ट्री मैन” के नाम से जाना
जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इतिहास विभाग के अध्यक्ष जसबीर सिंह थे। सामाजिक
कार्य केंद्र की अध्यक्ष मोनिका मुनजियाल सिंह ने सभी का स्वागत किया।
इस मौके पर महिला अध्ययन केंद्र की प्रोफेसर मनविंदर कौर, राजेश कुमार चंदर और
अमीरा सुल्ताना, राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर पम्पा मुखर्जी, और प्राचीन
भारतीय इतिहास और संस्कृति विभाग की प्रोफेसर परुपल सिद्धू भी शामिल हुए।
अब्दुल हमीद भट ने बताया कि उन्होंने अब तक 2 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं और
उनका लक्ष्य कश्मीर में 10 लाख पेड़ लगाने का है। उन्होंने कहा कि इस काम में
कश्मीर के लोगों का बड़ा योगदान है। भट ने छात्रों को जीवन में अच्छे चरित्र
और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।
भट एक सफल व्यवसायी हैं और अपनी मोटर वर्कशॉप की कमाई को इस नेक काम के लिए
लगाते हैं। वे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। उनके
योगदान के लिए शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय ने उन्हें “प्रोफेसर ऑफ
प्रैक्टिस” की उपाधि दी है।