चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ में 40 साल बाद प्रशासक के एडवाइजर का पद खत्म कर चीफ सेक्रेटरी लगाने
का मामला गर्माया हुआ है। इसी मामले को लेकर आज आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता
पंजाब के गवर्नर से गुलाब चंद कटारिया से मिले हैं। यह नेता आप के प्रधान अमन
अरोड़ा की अगुवाई में मिलें। अमन अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के फैसले लेकर केंद्र
पंजाब पर चंडीगढ़ का हक कमजोर कर रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
किया जा सकता है। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व कैबिनेट मंत्री
हरभजन ईटीओ मौजूद थे।