Thursday, August 14, 2025

एसबीआई बैंक से फर्जी दस्तावेज़ों पर 1.70 करोड़ की धोखाधड़ी दस्तावेजों में दिखाया गया डिस्टिक कोर्ट, सीटीयू,  जीएमएसएच और नगर निगम पंचकूला का कर्मचारी एजेंट वरुण, प्रिया व अन्य सहित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

विनोद राणा, चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़:
रायपुर कलां स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में फर्जी दस्तावेज़ों के
जरिए 1.70 करोड़ का लोन लेकर बैंक को धोखा देने का मामला सामने आया है। इस
मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एजेंट वरुण, प्रिया व अन्य सहित
बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (महत्वपूर्ण
दस्तावेज़ों की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी), 471 (जाली
दस्तावेज़ों का इस्तेमाल) और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया
गया है। पुलिस को पंचकूला के एसबीआई के रीजनल मैनेजर ऋषि कुमार की शिकायत पर यह
कार्रवाई की गई है। जमा करवाए गए दस्तावेजों में किसी ने डिस्टिक कोर्ट, सीटीयू,
जीएमएसएच व नगर निगम पंचकूला में कर्मचारी बताया था।

वेरिफिकेशन करने पर हुआ खुलासा

- Advertisement -

पुलिस को दी शिकायत में ऋषि कुमार ने बताया कि एसबीआई रायपुर कलां शाखा,
चंडीगढ़ में 48 लोगों ने एक्सप्रेस क्रेडिट स्कीम के तहत लोन के लिए अप्लाई
किया था। इन सभी ने अपनी सैलरी के दस्तावेज़ के साथ झूठे दस्तावेज़ (जैसे कि
सैलरी स्लिप और आईडी कार्ड) दिए थे। लोन लेने वाले आरोपी सरकारी कर्मचारी होने
के फर्जी दस्तावेज जमा करवाए थे। जिनमें से 42 को लोन दे दिया गया और जब बैंक
की ओर से इन सभी की वेरिफिकेशन की गई तो पाया गया कि न तो इनमें से कोई सरकारी
कर्मचारी है और न ही इन्हें सैलरी स्लिप या आईडी कार्ड मिलता है। शिकायत के
अनुसार, आरोपियों ने बैंक से 1 लाख से लेकर 11.45 लाख तक के लोन फर्जी
दस्तावेज़ों के आधार पर ले लिए। इनमें सबसे बड़ा लोन 11.45 लाख का नवनीत कौर के
नाम पर लिया गया था।

ये दी थी शिकायत

ऋषि कुमार ने बताया कि इन लोगों ने जानबूझकर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक
साजिश रचकर बैंक को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने यह भी बताया कि इन लोगों ने
मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की और 1,70,72,000 रुपए की राशि की हेराफेरी की।
आगे बताया गया कि उनके द्वारा सबमिट किए गए दस्तावेज़ में धोखाधड़ी की गई है और
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि सार्वजनिक धन
को जल्दी से वापस लिया जा सके।

इन 42 के खिलाफ दी थी रीजनल मैनेजर ने शिकायत

· शिव प्रकाश – 5,50,000 (सीटीयू)

· अमरिंदर सिंह – 5,00,000 (सीटीयू)

· पवन कुमार – 5,50,000 (सीटीयू)

· संत राम – 5,30,000 (सीटीयू)

· अमृतपाल सिंह – 5,50,000 (सीटीयू)

· प्रवीण कुमार – 4,75,000 (सीटीयू)

· परमजीत शर्मा – 5,50,000 (सीटीयू)

· कुलदीप सिंह – 1,50,000 (सीटीयू)

· बलबीर सिंह – 5,00,000 (सीटीयू)

· अर्जुन सिंह – 5,00,000 (सीटीयू)

· नीरज कुमार – 4,50,000 (जीएमएसएच-16)

· बृजेश कुमार – 3,00,000 (सीटीयू)

· रिंकू – 5,50,000 (सीटीयू)

· हरदीत सिंह – 4,50,000 (सीटीयू)

· रानी – 3,70,000 (जीएमएसएच-16)

· रमन कुमार – 2,50,000 (सीटीयू)

· अल्का मुर्मू – 5,00,000 (जीएमएसएच-16)

· सनी – 3,00,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· शालू – 3,50,000 (जीएमएसएच-16)

· आकांक्षा – 3,50,000 (जीएमएसएच-16)

· मोनू – 3,50,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· अनिल कुमार – 3,50,000 (नगर निगम पंचकूला)

· कमल हसन – 3,50,000 (नगर निगम पंचकूला)

· महावीर – 5,38,000 (सीटीयू)

· जंगजीत सिंह – 4,05,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· नितेश – 4,80,000 (जीएमएसएच-16)

· अमनदीप सिंह – 5,55,000 (सीटीयू)

· अक्षय कुमार – 3,00,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· संदीप कुमार – 4,00,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· जसप्रीत सिंह – 3,00,000 (सीटीयू)

· मोहनपाल सिंह – 5,42,000 (सीटीयू)

· राजवती – 3,64,000 (जीएमएसएच-16)

· राज बाला – 1,70,000 (जीएमएसएच-16)

· मंतोष कुमार – 4,00,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· मोहन लाल – 1,00,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· कृष्ण – 5,60,000 (जीएमएसएच-16)

· रजनी – 3,70,000 (जीएमएसएच-16)

· कुलदीप कुमार – 2,00,000 (जीएमएसएच-16)

· संजीव कुमार – 1,68,000 (जीएमएसएच-16)

· नवनीत कौर – 11,45,000 (जीएमएसएच-16)

· सुमन देवी – 3,00,000 (डिस्टिक कोर्ट)

· ममता देवी – 3,68,000 (जीएमएसएच-16)

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org