Thursday, August 14, 2025

शहर में ये घटी आपराधिक घटनाए

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में शराब पीकर उत्पात मचाने, चोरी, सड़क दुर्घटना और प्रशासनिक आदेशों
का उल्लंघन करने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज
कर गिरफ्तारियां की हैं, जिनकी जांच जारी है।
——————————
धार्मिक स्थान के पास शराब पीकर उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार

- Advertisement -

चंडीगढ़ पुलिस ने 14 जनवरी 2025 को मोनी सर्विस स्टेशन, धनास के पास सार्वजनिक
स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले आरोपी रोहित ताख (27 वर्ष) को गिरफ्तार
किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 68-1 (बी) पीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज
किया है। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।
*चोरी के मामले में एक गिरफ्तार*

विजय कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर 19, चंडीगढ़ में धारा 305, 317(2)
बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी रोशन ने विजय कुमार के घर के सामने
से नाली का ढक्कन और लोहे की दो फ्रेम चुरा ली थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
गया है।

सड़क दुर्घटना में घायल होने का मामला

संजमप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना इंड/एरिया, चंडीगढ़ में धारा 281, 125(ए)
बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने संजमप्रीत
के चाचा मुनीर अहमद को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org