Thursday, August 14, 2025

चंडीगढ़ में बनी नई पार्टी ‘भारत गठबंधन’, दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

चंडीगढ़: राष्ट्रीय लोक कल्याण पार्टी (NLKP) और भारत गठबंधन ने दिल्ली
विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह
घोषणा चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जिसमें दोनों
दलों के नेताओं ने दिल्ली की राजनीति में एक नई दिशा देने का संकल्प लिया।

एनएलकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदर प्रीत सिंह ने इस मौके पर कहा, “देश में
एक नई राजनीतिक लहर की जरूरत है। हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे एबीसी (आप,
भाजपा, कांग्रेस) का बहिष्कार करें और एक नई राजनीति का हिस्सा बनें।”

- Advertisement -

भारत गठबंधन: बदलाव और क्रांति की आवाज
भारत गठबंधन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल ने तीनों प्रमुख पार्टियों
(आप, भाजपा, कांग्रेस) पर हमला करते हुए कहा कि वे बेरोजगारी, महंगाई और
स्वास्थ्य सेवाओं जैसी समस्याओं का समाधान करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा,
“भारत गठबंधन उम्मीद और वास्तविक बदलाव का प्रतीक है। हम सत्ता में आए तो हर
नागरिक को समान अवसर और बेहतर जीवन प्रदान करेंगे।”

वरिष्ठ नेता राम नगीना सिंह ने इसे सिर्फ एक चुनाव नहीं बल्कि “क्रांति का
आह्वान” बताया। उन्होंने कहा, “देश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो केवल कुछ
लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए समानता, न्याय और प्रगति को
प्राथमिकता दे।”

मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष
वर्षों से मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे सौदान सिंह यादव ने भी
अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “दशकों से मजदूरों की उपेक्षा की गई है। भारत
गठबंधन हर भारतीय मजदूर के सम्मान, अधिकार और अवसर को बहाल करेगा।”

दिल्ली चुनाव में भारत गठबंधन की तैयारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में उतरने को लेकर भारत गठबंधन पूरी तरह से
आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हालांकि, यह देखना होगा कि छोटी पार्टियां और
निर्दलीय उम्मीदवार कितने सफल होते हैं, लेकिन अब तक के बयान और घोषणाएं इस
बात का संकेत देती हैं कि पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।

इस राजनीतिक बदलाव से दिल्ली की राजनीति में एक नई हलचल पैदा हो सकती है, और
आगामी चुनावों में एक नया समीकरण देखने को मिल सकता है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org