Thursday, August 14, 2025

रक्तदान महादान: गुलशन कुमार दहिया ने चंडीगढ़ पी.जी.आई. में जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

चंडीगढ़:
प्रकाश संघर्ष एंड एंटी कंट्रोल एसोसिएशन* के केंद्रीय वरिष्ठ कार्यकारिणी
सदस्य *गुलशन कुमार दहिया* ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए *चंडीगढ़
पी.जी.आई. हॉस्पिटल* में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। इस सराहनीय कार्य के
लिए चंडीगढ़ पी.जी.आई. की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
गया।

इस अवसर पर, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था के सुप्रीमो और
राष्ट्रीय अध्यक्ष *प्रकाश कुमार* सहित संस्था की केंद्रीय टीम ने गुलशन कुमार
दहिया का आभार प्रकट किया और उनके इस योगदान की सराहना की।

- Advertisement -

गुलशन कुमार दहिया और केंद्रीय टीम ने संदेश दिया:
“रक्तदान हर नागरिक का कर्तव्य है। किसी भी वक्त किसी को रक्त की जरूरत पड़
सकती है। ऐसे में रक्तदान ही एक ऐसा माध्यम है जो जीवन बचा सकता है। मानवता की
सेवा में यह सबसे बड़ा योगदान है।”

संस्था की ओर से अपील:
“आइए, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और रक्तदान को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे
बढ़ें। रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है, बल्कि यह मानवता की सेवा का
प्रतीक भी है।”

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org