Thursday, August 14, 2025

चंडीगढ़: चोरी, लूट और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोपियों पर मामला दर्ज

चंडीगढ़ : शहर अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार
किया है।

1. मोबाइल छीनने का प्रयास:

- Advertisement -

सेक्टर-31 थाना में ईएसआईसी अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पास एक मजदूर
से मोबाइल छीनने की कोशिश का मामला सामने आया। शिकायतकर्ता विशाल, निवासी गांव
हल्लोमाजरा, ने बताया कि 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे काले रंग की एक्टिवा पर सवार
दो युवकों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विशाल ने एक्टिवा का नंबर नोट
कर लिया और दोनों युवकों के चेहरे पहचान लिए।
थाना सेक्टर-31 पुलिस ने विशाल के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा
304(2), 62 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
2. सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार

सारंगपुर थाना एरिया में एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और
हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी रंजीत के खिलाफ
केस दर्ज किया। यह घटना मनी सर्विस स्टेशन के पास तोगा रोड पर हुई। आरोपी को
थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

3. दुकान से टी-शर्ट चोरी की कोशिश: आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर-17 थाना एरिया में शिकायतकर्ता तनिष सूद एससीओ -13, सेक्टर-17 ने
शिकायत दर्ज कराई कि अमनदीप सिंह (निवासी विकास नगर, मौलीजागरां) ने उसकी
दुकान से टी-शर्ट चुराने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और
मामले की जांच जारी है।

4. मंदिर से सामान चोरी: तांबे के सांप और बर्तन बरामद

सारंगपुर थाना एरिया में एक मंदिर से तांबे का सांप और बर्तन चोरी का मामला
दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता प्रीतम चंद डोगरा (निवासी मिल्क कॉलोनी, धनास) ने 1
जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमन (निवासी सेक्टर-25) को
गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।

5. जिम से लौटते समय छीनी सोने की चेन सेक्टर-36 थाना एरिया में शिकायतकर्ता
उमेश कुमार (निवासी सेक्टर-37) ने बताया कि जिम से लौटते समय कुछ अज्ञात
व्यक्तियों ने उनके दोस्तों गौरव और नितिन पर हमला कर उनकी सोने की चेन छीन
ली। पुलिस ने आरोपी बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है।

E-Paper
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org